फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A minor withdrew 50,000 rupees from his father's account for online games.

Jhansi News: ऑनलाइन गेम के लिए नाबालिग ने पिता के खाते से निकाले 50 हजार

Wed, 17 Dec 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A minor withdrew 50,000 rupees from his father's account for online games.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। ऑनलाइन गेम खेलने के लिए नाबालिग बेटे ने दुबई में रह रहे पिता के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। वह गेम भी हार गया। दो दिन पहले इसकी भनक लगने पर पिता ने डांटा तो बेटा महराजगंज स्थित अपने घर से भाग निकला। झांसी रेलवे स्टेशन पर उस पर पुलिस की नजर पड़ी तो पकड़ा गया। बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने के बाद उसे परिजनों को सौंपा गया।

महराजगंज के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र मोबाइल गेमिंग में 50 हजार रुपये हार गया। यह राशि उसने दुबई में रहने वाले पिता के खाते से निकाली। पिता ने फोन पर डांट-फटकार लगाई तो 16 वर्षीय बेटा अपने घर महराजगंज से भाग निकला। 14 दिसंबर को वह एक ट्रेन में बैठकर झांसी पहुंच गया। लेकिन यहां उस पर पुलिस की नजर पड़ गई। बाद में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा व सदस्य परबीन खान, दीपा सक्सेना, कोमल सिंह व हरिकृष्ण सक्सेना ने उसे समझाने की कोशिश की। किशोर ने बताया कि उसने पिता के खाते से पैसे कई बार में निकाले थे लेकिन वह हारता गया। उसने माफी मांगते हुए कहा कि अब ऐसा नहीं करेगा। उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed