फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: हवालात में बंद रिश्तेदार को छुड़ाने के लिए थाने में पुलिसकर्मी को पीटा

Jhansi: हवालात में बंद रिश्तेदार को छुड़ाने के लिए थाने में पुलिसकर्मी को पीटा, कार्यालय के कंप्यूटर भी तोड़े

Sat, 13 Jun 2026 02:34 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 02:34 AM IST
सार

हेड कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपी प्रियांशु राठौर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Jhansi: हवालात में बंद रिश्तेदार को छुड़ाने के लिए थाने में पुलिसकर्मी को पीटा
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

नवाबाद थाने के हवालात में बंद अपने रिश्तेदार को छुड़ाने के लिए पहुंचे एक युवक ने जमकर हंगामा काटा। थाने के अंदर गाली गलौज करने के साथ एक पुलिसकर्मी को पीटकर उसकी वर्दी फाड़ दी। थाना कार्यालय के भीतर रखे कंप्यूटर में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही उसका भी चालान कर दिया।
विज्ञापन


नई दिल्ली निवासी प्रियांशु राठौर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:20 बजे बजे नवाबाद थाना पहुंचा। हेड कांस्टेबल दिलशाद अहमद के मुताबिक हवालात में बंद अपने मामा रामचंद्र राठौर के बारे में पूछताछ करने लगा। उसने रामचंद्र को हिरासत में लिए जाने की वजह बताई लेकिन, वह यह बात सुनने को राजी नहीं हो रहा था। प्रियांशु तुरंत रामचंद्र को छोड़ देने का दबाव बनाने लगा। दिलशाद के इन्कार करने पर प्रियांशु गाली गलौज करने लगा। अन्य पुलिसकर्मियों के समझाने पर भी शांत नहीं हुआ। विरोध करने पर आरोपी ने हेड कांस्टेबल से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने कार्यालय में लगे कंप्यूटर भी तोड़ दिए। घटना में दिलशाद को चोट आने के साथ उसकी वर्दी फट गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक हेड कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपी प्रियांशु राठौर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की आगे जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लाया गया था रिश्तेदार
प्रियांशु के रिश्तेदार रामचंद राठौर का एक व्यक्ति के साथ मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था। पीड़ित ने मोबाइल फोन चोरी हो जाने का आरोप लगाया था। उसका आरोप है कि रामचंद बिना उससे पूछे उसका मोबाइल फोन लेकर चला गया। कई-कई बार फोन करने पर भी वह उसे मोबाइल लौटा नहीं रहा। इस वजह से पुलिस रामचंद को थाने लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed