फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A man burdened with debt of group companies committed suicide by hanging himself

Jhansi: समूह कंपनियों के कर्ज तले दबे दुकानदार ने लगाई फांसी, हुई मौत; पत्नी के नाम कई कंपनियों से लोन लिया था

Mon, 23 Dec 2024 11:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 23 Dec 2024 11:08 PM IST
सार

समथर कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी संतराम सविता (45) पुत्र रामस्वरूप कस्बा में ही हेयर कटिंग सैलून की दुकान चलाता है। उसने अपनी पत्नी के नाम निजी समूह कंपनियों से लोन लिये थे।

विज्ञापन
A man burdened with debt of group companies committed suicide by hanging himself
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

सोमवार रात समथर कस्बा में प्राइवेट समूह कंपनियों के कर्ज तले दवे सैलून दुकानदार ने फांसी लगा ली, जिसे मोंठ सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसने अपनी पत्नी के नाम कई कंपनियों से लोन लिया था और वह नगर के लोगों को भी लोन दिलाने में मदद करता था। वह समूह की किश्त चुकाने में असमर्थ था। 
विज्ञापन


समथर कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी संतराम सविता (45) पुत्र रामस्वरूप कस्बा में ही हेयर कटिंग सैलून की दुकान चलाता है। उसने अपनी पत्नी के नाम निजी समूह कंपनियों से लोन लिये थे। जिसकी किस्त चुकाने में वह असमर्थ हो गया लेकिन कंपनियों के एजेंट कर्ज वसूली के लिए उस पर दबाव बनाने लगे। जिससे संतराम काफी परेशान रहने लगा था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 8:00 बजे संतराम घर पर अकेला था। उसका पुत्र दुकान पर था तथा पत्नी मायके बिजौली अपने भाई की गमी में गई हुई थी। तभी उसने मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में जाकर साड़ी से फांसी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। परिजनों ने घर पर आकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। आसपास के लोगों को बुलाकर फंदे से नीचे उतारा, सूचना डायल 112 तथा स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मोहल्ला वासियों की सहायता से मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed