{"_id":"69b48243a730f045500685f1","slug":"a-loading-driver-troubled-by-domestic-problems-hanged-himself-to-death-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-755904-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: घरेलू समस्या से परेशान लोडिंग चालक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: घरेलू समस्या से परेशान लोडिंग चालक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
झांसी। रक्सा के अथाई मोहल्ला निवासी लोडिंग चालक कीरत राजपूत (43) पुत्र जगदीश ने शुक्रवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। बेटे ने उसे फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। परिजनों का कहना है कि घरेलू समस्याओं से कीरत परेशान रहता था। इसके चलते उसके आत्मघाती कदम उठाने की आंशका जताई जा रही है। अथाई निवासी कीरत जीविकोपार्जन के लिए लोडिंग चलाता था। परिवार में पत्नी सरोज समेत तीन पुत्र-सत्यम, योगेंद्र एवं भूरा हैं। सत्यम एवं योगेंद्र औरंगाबाद स्थित फैक्टरी में काम करते हैं। परिजनों ने बताया शुक्रवार सुबह कीरत सामान्य दिनों की तरह काम पर चला गया। पत्नी सरोज भी गेहूं कटाई के लिए चली गई। घर पर सिर्फ छोटा बेटा भूरा था। शाम करीब 6 बजे कीरत घर लौटकर आया। उसने कुछ सामान लाने के लिए बेटे को बाहर भेज दिया। कुछ देर बाद जब भूरा लौटा, तब कमरे के अंदर कीरत का शव फंदे से लटका था। यह देख बेटा चीख उठा। आसपास के लोग जमा हो गए।
सूचना पर रक्सा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में मालूम चला कि कीरत ने काफी कर्ज लिया था। घरेलू वजहों से भी वह परेशान था। इसके चलते सुसाइड किए जाने की आशंका जताई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
सूचना पर रक्सा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में मालूम चला कि कीरत ने काफी कर्ज लिया था। घरेलू वजहों से भी वह परेशान था। इसके चलते सुसाइड किए जाने की आशंका जताई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन