फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A laboure dead for throw to stone

मिट्टी का टीला ढहने से चपेट में आए मजदूर की मौत

Sat, 05 Dec 2020 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
A laboure dead for throw to stone
झांसी। थाना रक्सा इलाके के पुनावली कला गांव में शुक्रवार शाम अवैध तरीके से मिट्टी का खनन करते समय टीला ढहने से उसकी चपेट में आए एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि कई मजदूर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद काम करा रहे लोग भाग निकले।
विज्ञापन

पुनावली कलां निवासी रमेश राजपूत का पुत्र हेमंत राजपूत (26) मजदूरी करते था। पुनावली कलां स्थित चिराऊ की टौरिया पर कई दिनों से अवैध तरीके से मिट्टी निकाली जा रही है। इस काम में हेमंत भी मजदूरी कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर-ट्राली में भरने का काम चल रहा था। दोपहर करीब 2 बजे मिट्टी निकालते समय टीला भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया। इसमें दबकर हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि आसपास काम कर रहे साथी मजदूर बाल-बाल बच गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। घटना के बाद मौके पर काम करा रहे लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से हेमंत को बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां हालत नाजुक देखते हुए उनको ग्वालियर रेफर कर दिया गया। लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पहले ही हेमंत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी है।
विज्ञापन

बिखर गया पूरा परिवार
हेमंत की पत्नी व तीन साल की छोटी बेटी है। घर में उसके साथ उसका छोटा भाई जितेंद्र व माता-पिता भी साथ रहते हैं। भाई व पिता भी मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को अचानक हुए हादसे के बाद पूरा परिवार बिख गया। हेमंत अपने परिवार के साथ ही माता-पिता व भाई का पूरा ध्यान रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं मतगणना ड्यूटी में व्यस्त हूं। घटना कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। अमित गंगवार, थानाध्यक्ष-रक्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed