फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A high-tension wire broke and fell on a young man, resulting in his death.

Jhansi News: हाईटेंशन तार टूटकर युवक पर गिरा, मौत

Fri, 28 Nov 2025 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
A high-tension wire broke and fell on a young man, resulting in his death.
झांसी। बड़ागांव थाने के संस्कार कॉलोनी में अपनी बुआ के घर गए युवक पवन खंगार पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। झुलसने से उसकी मौत हो गई। युवक भतीजे को बिस्कुट दिलाने गांव की दुकान पर गया था। उसकी मौत से परिजनाें में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



मऊरानीपुर तहसील के श्यावरी कोटरा खेड़ा निवासी पवन खंगार (30) खेती-किसानी करता था। तीन दिन पहले वह बड़ागांव थाने के संस्कार कॉलोनी शंकरगढ़ दिगारा में रहने वाली अपनी बुआ हीरा के घर गया था। बृहस्पतिवार सुबह बुआ के चार साल के नाती देवेंद्र ने बिस्कुट खाने की जिद की तो पवन उसे लेकर गांव की दुकान पर गया। बिस्कुट दिलाकर दोनों घर लौट रहे थे तभी अचानक गांव के ऊपर से निकली 11 हजार वोल्टेज की लाइन टूटकर पवन के सिर पर गिर गई। सिर से तार हटाने की कोशिश की लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव वालों ने हादसा देखा तो खलबली मच गई। पुलिस ने बिजली विभाग को घटना की जानकारी दी तो आपूर्ति रोकी गई। पवन खंगार के चचेरे भाई गजेंद्र ने बताया कि हादसे के समय पवन के साथ प्रशांत का चार वर्षीय बेटा देवेंद्र था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। बड़ागांव थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि पवन रिश्तेदारी में आया था और हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000

बड़ी मन्नतों के बाद हुआ था देवेंद्र
गजेंद्र ने बताया कि पवन की बुआ के बेटे प्रशांत की शादी के बाद बच्चे के लिए काफी मन्नतें मांगी गईं थीं। हंसारी की काली माता मंदिर के आशीर्वाद से प्रशांत को बेटा हुआ था। हादसे के समय देवेंद्र अपने चाचा पवन के साथ था, लेकिन जब हाईटेंशन तार गिरा, उसी समय वह पवन का हाथ छोड़कर आगे बढ़ गया था, नहीं तो देवेंद्र भी हादसे की चपेट में आ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed