{"_id":"5faaec608ebc3e9bb350c161","slug":"a-girls-disturb-sucide-jhansi-news-jhs180826696","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान युवती ने फांसी लगाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान युवती ने फांसी लगाई, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बीमारी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती को फांसी पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया।
थाना रक्सा निवासी राकेश विश्वकर्मा खेती-किसानी का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन लड़कियों में मझली लड़की सोनम (19) पिछले दो साल से काफी बीमार चल रही थी। कई जगह उसका इलाज कराया गया लेकिन, वह ठीक नहीं हुई। इस वजह से वह काफी परेशान रहती थी। मंगलवार को परिवार केसभी लोग खेत पर गए हुए थे। सोनम घर पर अकेले थी। इसी बीच उसने अंदर पंखे पर दुपट्टे से फंासी लगा ली।
शाम को जब सभी वापस लौटे तक सोनम का कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका से जब राकेश ने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तब उसके होश उड़ गए। सोनम को फांसी के फंदे पर लटका देख घर में रोना-पीटना मच गया। तुरंत रक्सा पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर भिजवा दिया।