{"_id":"5ff0c7768ebc3e3bb274ea84","slug":"a-girls-dead-body-find-in-betawa-river-jhansi-news-jhs18505342","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का शव बेतवा नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का शव बेतवा नदी में मिला
विज्ञापन
झांसी। शनिवार शाम एक कंपनी में काम करने वाली युवती का शव बेतवा नदी में उतराता पाया गया। नोटघाट पुल पर ही उसकी स्कूटी मिली। सूचना पाकर ओरछा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार शाम करीब 5 बजे नोटघाट पुल स्थित बेतवा नदी में एक युवती की लाश उतराती मिली। मौके पर पहुंची ओरछा पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से लाश को बाहर निकलवाया। मृतका की शिनाख्त थाना सीपरी बाजार के नंदनपुरा निवासी सुरेश वर्मा की पुत्री शिवानी वर्मा (22) के रूप में हुई। खबर मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक शिवानी अपनी मां रेखा के साथ हंसारी स्थित एक जेम कंपनी में काम करती थी। रोज की तरह शनिवार सुबह वह अपनी मां रेखा के साथ हंसारी गई थी। दोपहर तीन बजे लंच होने के बाद वह अकेले स्कूटी लेकर कहीं चली गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। मां ने भी कई बार मोबाइल से संपर्क साधा, लेकिन बात नहीं हो सकी। ओरछा पुलिस ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर परिजनों से पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। मृतका के पिता सुरेश वर्मा मजदूरी करते हैं। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।