फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The girl jumped from the train to go with her boyfriend, amily caught her lover

प्रेमी के साथ जाने को ट्रेन से कूदी युवती, परिजनों ने युवती और उसके प्रेमी को भागकर पकड़ा

Thu, 19 Mar 2020 12:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
The girl jumped from the train to go with her boyfriend, amily caught her lover
झांसी - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी के साथ जाने के लिए एक युवती बुंदेलखंड एक्सप्रेस के जनरल कोच की इमरजेंसी खिड़की से प्लेटफार्म पर कूद गई। हालांकि, परिजनों ने युवती और उसके प्रेमी को भागकर पकड़ लिया। बाद में दोनों को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


बबीना क्षेत्र के खैलार में रहने वाला एक युवक चित्रकूट में निजी काम करता था। यहां उसको एक आदिवासी परिवार की युवती से प्रेम हो गया। इस बात का पता लगने पर परिजनों ने युवती को डबरा में रहने वाली उसकी बहन के घर भेज दिया। मंगलवार की रात पिता व भाई युवती को डबरा से वापस अपने घर ले जा रहे थे। वे सभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार थे। इस बीच युवक व युवती के बीच चुपचाप मोबाइल पर बात चल रही थी। योजना के तहत युवक दतिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हो गया।
विज्ञापन


ट्रेन के झांसी स्टेशन पर रुकने पर युवती ने मौका पाकर कोच की इमरजेंसी खिड़की खोलकर प्लेटफार्म पर छलांग लगा ली। दूसरे कोच से युवक भी उतरकर गया। दोनों भागने ही वाले थे कि परिजनों ने उनको देख लिया। परिजनों के शोर मचाने पर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। इस मामले को देख मौके पर भीड़ लग गई। भीड़ देख जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। बाद में सभी थाने लाया गया। रात भर सभी थाने में बैठे रहे। बुधवार की सुबह युवक की बहन रक्सा से थाने आ गई। बाद में युवती को लेकर परिजन डबरा चले गए। जबकि युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed