फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A flyover will be constructed from Kachahri Crossing to Agrasen Chowk, providing relief from traffic congestion.

Jhansi News: कचहरी चौराहे से अग्रसेन चौक तक बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत

Sun, 22 Mar 2026 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A flyover will be constructed from Kachahri Crossing to Agrasen Chowk, providing relief from traffic congestion.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महानगर में बढ़ते जाम से राहत दिलाने के लिए कचहरी चौराहे से अग्रसेन चौक तक नया फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फ्लाईओवर ट्रैफिक दबाव कम करने में मददगार होगा।
शहर में लगातार बढ़ते दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चलते जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। कई चौराहों पर घंटों वाहन रेंगते नजर आते हैं। पिछले महीने हालात इतने बिगड़े कि मामला शासन स्तर तक पहुंच गया, जिसके बाद प्रशासन ने यातायात सुधार के लिए त्वरित कदम उठाए। चौराहों पर फ्री लेफ्ट टर्न के लिए कंक्रीट ब्लॉक लगाए गए हैं और कई स्थानों से बिजली के खंभे हटाए जा चुके हैं, जबकि कुछ जगहों पर यह प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

अब स्थायी समाधान के तहत जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पीडब्ल्यूडी को नए फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टू-लेन होगा, डेढ़ साल में पूरा होने की उम्मीद
प्रस्तावित फ्लाईओवर टू-लेन होगा और इसकी लंबाई करीब दो किलोमीटर होगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता के अनुसार प्रस्ताव तैयार होने में लगभग दो महीने लगेंगे। मंजूरी और निविदा प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य पूरा होने में करीब डेढ़ साल का समय लगेगा।


शहर में पहले से हैं दो फ्लाईओवर
महानगर में पहले से दो फ्लाईओवर मौजूद हैं। सीपरी ओवरब्रिज का निर्माण जून 2014 में शुरू होकर अप्रैल 2021 में पूरा हुआ। इसके बाद ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बने धनुषाकार ओवरब्रिज का निर्माण दिसंबर 2021 में शुरू हुआ, जिसकी दोनों लेन जनवरी 2025 तक चालू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed