फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A fine of 3000 will be imposed for not following the rules of the game.

Jhansi News: खेलों के मानक का पालन न करने पर लगेगा 3000 का जुर्माना

Mon, 22 Dec 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A fine of 3000 will be imposed for not following the rules of the game.
एआईयू ने खेलों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किया नियमों में बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) की तरफ से खेलों का स्तर ऊंचा उठाने के उद्देश्य से एथलेटिक्स और अन्य खेलों में न्यूनतम मानक लागू कर दिए गए हैं। यह मानक वर्ष 2025-26 से समस्त विश्वविद्यालयों में लागू होगा। मानक का पालन न करने वाले पर 3000 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय और कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि यह निर्णय खेलों के स्तर को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विश्वविद्यालय खेल सचिव डॉ. सूरजपाल सिंह कसाना ने बताया कि उक्त मानकों की जानकारी संबद्ध महाविद्यालयों को दे दी गई है। एआईयू ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न स्पर्धाओं में न्यूनतम योग्यता मानक (एमक्यूएस) निर्धारित किए हैं। ये मानक पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए अलग-अलग हैं। ट्रैक इवेंट, फील्ड इवेंट, रिले, वॉक, हाफ मैराथन, स्टिपलचेज, डेकाथलॉन और हेप्टाथलॉन इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed