{"_id":"6ad28b2edd056eba260b2a92","slug":"a-farmer-took-his-own-life-at-his-farm-by-tightening-a-noose-around-his-neck-jhansi-news-c-168-1-mrn1003-104145-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खेत पर किसान ने गले में फंदा कसकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खेत पर किसान ने गले में फंदा कसकर दी जान
विज्ञापन
- घटना के बाद से परिजनों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम धमनापायक में शुक्रवार की सुबह किसान नंदकिशोर (42) ने खेत में गले में फंदा कसकर जान दे दी। युवक की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
धमनापायक निवासी नंदकिशोर पटेल शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बाइक से खेत की तरफ गए थे। बृजलाल साहू के खेत के पास बाइक खड़ी कर वे आगे बढ़ गए थे। कुछ देर बाद वहां से गांव के ही घनेंद्र पटेल गुजरे। उन्होंने नंदकिशोर को बबूल के पेड़ के सहारे फंदे पर झूलते हुए देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर तहसीलदार ललित कुमार पांडेय, लहचूरा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा व ग्राम प्रधान कृपेंद्र पटेल भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली।
लहचूरा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि, जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। परिजन भी इस संबंध में कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक नंदकिशोर दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में 21 वर्षीय पुत्री प्रिंसी और 18 वर्षीय पुत्र राज हैं। अचानक हुई इस घटना के बाद से पत्नी और बच्चों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।
0000
पन्ने में छुपा हो सकता है राज
मृतक की जेब से एक पन्ना मिला है, जिसमें कुछ लिखा हुआ है, लेकिन लिखावट स्पष्ट रूप से समझ नहीं आ रही है। माना जा रहा है कि इसी पन्ने के जरिये आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकता है। लहचूरा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक के पास से मिले पन्ने को फोरेंसिक टीम के पास जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस उसकी लिखावट व तथ्यों की गहराई से जांच कर रही है। ताकि आत्महत्या का कारण पता चल सके। वहीं, ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक के पास एक एलएनटी मशीन थी, जिसे उसने इसी साल जनवरी माह में खरीदा था। वर्तमान में वह मशीन महोबा जिले की एक खदान में पत्थर निकालने के कार्य में लगी हुई थी।