फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A farmer hanging sucide

Jhansi News: कर्ज में डूबे किसान फंदे से झूलकर दी जान

Sat, 31 Dec 2022 10:35 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
A farmer hanging sucide
गरौठा । कर्ज से परेशान एक किसान ने खेत में बने नलकूप के कमरे में फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

थाना लहचूरा के ग्राम गुढ़ा में शुक्रवार की शाम को फंदे से झूलकर भगवानदास (38) पुत्र धूराम अहिरवार ने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि खेतों की सिंचाई करने के लिए निजी बोर का दो माह पहले विद्युत कनेक्शन लिया था। बोर में पानी कम निकलने से वह परेशान था। बोर एवं विद्युत कनेक्शन के लिए उसने केसीसी कार्ड एवं गांव के कुछ साहूकारों से उधार पैसा लिया था । उम्मीद थी कि खेत के बोर में अच्छा पानी निकलने से खेत में अच्छी पैदावरी होगी। जिससे कर्ज चुका देगा। लेकिन बोर में पानी कम निकलने से उसके अरमानों पर पानी फिर गया। जिससे वह कुछ दिनों से परेशान रहता था। शुक्रवार की शाम को खेत में खड़ी फसल की सिंचाई के लिए अपनी पत्नी व बच्चों से कहकर निकल गया। वहां जाकर उसने कमरे के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। जब वह सुबह घर पर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी बच्चों को लेकर खेत में पहुंची। जहां उसका पति कमरे के अंदर छत के चूल्ले से झूल रहा था। पत्नी ने पति को फांसी पर झूलते देख वह घबरा गई । उसके शोर मचाने पर आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे । इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है। गांव वालों ने बताया है कि मृतक की मां, पत्नी व दो बच्चों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गॉव वालों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed