{"_id":"67e45d793ea4ef47f80866f5","slug":"a-drunk-passenger-was-taken-off-the-train-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-521280-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शराब पी रहे यात्री को ट्रेन से उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शराब पी रहे यात्री को ट्रेन से उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। श्रीधाम एक्सप्रेस में शराब पीना एक यात्री को महंगा पड़ गया। सह यात्रियों ने उसे पकड़कर आरपीएफ के हवाले कर दिया। यात्री के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
हजरत निजामुद्दीन से चलकर झांसी की ओर आ रही श्रीधाम एक्सप्रेस में सवार एक यात्री शराब पी रहा था। नशे में धुत होकर वह कोच में हंगामा भी कर रहा था। इस पर सह यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और सूचना टीटीई को दी। टीटीई की सूचना पर झांसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ मुस्तैद हो गई। ट्रेन के यहां पहुंचते ही आरपीएफ ने यात्री को उतार लिया। उसके बैग में से भी शराब बरामद की गई। कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो भी बना लिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कौशिक ने बताया कि पकड़े गए यात्री मध्य प्रदेश के होशंगाबाद निवासी अनुराग के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।