फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A criminal arrest live change name

नाम बदलकर रह रहा शातिर बदमाश गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2021 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
A criminal arrest live change name
झांसी। अपहरण के मामले में नाम बदलकर जिले में रह रहे एक शातिर बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। वह बारह साल से जालौन जिले से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह व इलाइट चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार तिवारी ने पुलिस कॉलोनी के पास से जिला जालौन के थाना कैलिया के चटसारी गांव निवासी गुड्डू उर्फ सीताराम को तमंचा समेत पकड़ा। पूछताछ करने पर पता चला कि वह अपहरण के मामले में करीब 13 साल से फरार है। वह परिवार समेत झांसी आकर गुमनावारा में रहने लगा। उसने अपना नाम भी बदल लिया था। पकड़े गए आरोपी पर पूंछ, शाहजहांपुर, मध्य प्रदेश के भिंड अंतर्गत आलमपुर, समथर, चिरगांव में भी मामले दर्ज हैैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी जालौन पुलिस को भी दे दी गई है। कार्रवाई दौरान एसआई दिनेश कुमार त्रिपाठी व विजय करन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed