फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A container overturned on the highway, people had to suffer in the jam for 14 hours

Jhansi News: हाईवे पर पलटा कंटनेर, 14 घंटे पड़ा जाम में झेलते रहे लोग

Mon, 04 Aug 2025 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A container overturned on the highway, people had to suffer in the jam for 14 hours

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर शनिवार आधी रात रुई से लदा कंटेनर गड्ढों में फंसकर पलट गया। कंटेनर करीब 14 घंटे तक सड़क के बीचों-बीच पड़ा रहा। इससे रविवार सुबह से दोपहर 3 बजे तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे वाहनों को किसी तरह एक लेन के सहारे निकाला गया। दोपहर दो बजे क्रेन के पहुंचने पर कंटेनर हटवाया जा सका। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस वजह से झांसी-ललितपुर हाईवे की ओर जाने वाले वाहन चालक भी परेशान हुए।

नागपुर से हिमाचल प्रदेश के लिए झांसी-शिवपुरी हाईवे के रास्ते रुई से भरा कंटेनर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है शनिवार रात करीब 12 बजे सुजवाहा तिराहा पर कंटेनर हाईवे के गहरे गड्ढों में फंसकर पलट गया। हादसे में दतिया (मध्य प्रदेश) निवासी चालक कुलविंदर (40) एवं क्लीनर जयदीप (20) घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन एनएचएआई और पुलिस ने कंटेनर हटवाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन




सुजवाहा तिराहे से ही झांसी-ललितपुर हाईवे का भी रास्ता जाता है। कंटनेर दोनों हाईवे के रास्ते अवरुद्ध हो गए। आवाजाही की सिर्फ एक लेन बची। वहां वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। रक्सा मुख्य बाजार तक गाड़ियां खड़ी हो गईं। बड़े और छोटे चार पहिया वाहन फंस गए। जाम लगने पर थाना रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। एक लेन के सहारे झांसी-ललितपुर एवं झांसी-शिवपुरी हाईवे के लिए निकाला गया। करीब 14 घंटे बाद दोपहर दो बजे प्राइवेट क्रेन पहुंचने पर कंटनेर हटवाया जा सका। दोपहर तीन बजे के बाद वहां वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल प्रबंधक पंकज शुक्ला का कहना है कि अनलोडिंग न हो सकने से कंटेनर इतनी देर तक पड़ा रहा। अनलोडिंग के लिए प्राइवेट क्रेन बुलाई गई थी।



इनसेट

25 लाख की टोल वसूली के बाद भी क्रेन नहीं

झांसी शिवपुरी हाईवे पर टोल से रोजाना औसतन 25 लाख टोल वसूली होती है। इसके बावजूद हाईवे अथॉरिटी के पास क्रेन तक का इंतजाम नहीं है। इस वजह से हादसे के 14 घंटे बाद भी कंटेनर नहीं हट सका। सफर करने वाले भी एनएचएआई की ओर से सुविधाएं उपलब्ध न कराए जाने से नाराज हैं। रक्सा निवासी गोविंद व्यास का कहना है हर साल नियमित तौर पर टोल बढ़ा दिया जाता है लेकिन टोल प्लाजा पर आकस्मिक परिस्थितियों के लिए एंबुलेस है और न ही क्रेन का इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed