{"_id":"694465d0bafb99789e01007b","slug":"a-complaint-will-be-filed-at-the-cyber-police-station-regarding-the-fraud-committed-in-the-name-of-doctors-jhansi-news-c-11-jhs1004-702605-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: साइबर थाने में की जाएगी डॉक्टरों के नाम पर ठगी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: साइबर थाने में की जाएगी डॉक्टरों के नाम पर ठगी की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श की बुकिंग के नाम पर मरीजों से ठगी होने से खलबली मची हुई है। इधर, कई डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि वह कॉलेज में ही मरीजों को देखते हैं, ऑनलाइन परामर्श नहीं देते हैं। वहीं, कॉलेज प्रशासन साइबर थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज कराएगा।
जालसाज हैक्साहेल्थ डॉट कॉम वेबसाइट पर देशभर के तमाम डॉक्टरों से चिकित्सीय परामर्श दिलाने के नाम पर बुकिंग करते हैं। बुकिंग के साथ ही लिंक भेज 150 से लेकर 300 रुपये परामर्श शुल्क जमा करवाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इस वेबसाइट पर मेडिकल कॉलेज के डॉ. अंशुल जैन, डॉ. कुलदीप चंदेल, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. हेमा जे शोभने, डॉ. सुशील कश्यप, डॉ. नीरज कुमार बनौरिया और डॉ. राजकुमार वर्मा समेत 50 से ज्यादा सीनियर व जूनियर डॉक्टरों के नाम हैं। इसका खुलासा होने पर कुछ डॉक्टरों ने कॉलेज प्रशासन को लिखकर दिया है कि वे न तो ऑनलाइन परामर्श देते हैं और न ही सलाह के नाम पर कोई शुल्क लेते हैं।
सीएमएस डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि कई डॉक्टरों ने अपना पक्ष लिखकर दिया है और कइयों के आने बाकी है। जल्द ही सभी के पक्षों को एकत्रित कर साइबर क्राइम थाने पर शिकायत की जाएगी। उन्होंने बताया कि वे वेबसाइट पर दर्ज डॉक्टरों के नाम समेत पूरा डाटा हटाने के लिए भी कहेंगे।