फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A cat jump in transfarmer after that power cut

ट्रांसफार्मर पर कूदी बिल्ली, आग लगने से साढ़े पांच घंटे गुल रहा करंट

Thu, 04 Feb 2021 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
A cat jump in transfarmer after that power cut
झांसी। रानीमहल विद्युत सबस्टेशन पर रखे उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर पर बिल्ली के कूदने से बुधवार सुबह आग लग गई। कर्मचारियों ने फायर उपकरणों से आग को बुझाया। इस घटना के कारण साढ़े पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इससे संबंधित क्षेत्र की 50 हजार आबादी परेशान रही।
विज्ञापन

रानीमहल सबस्टेशन पर रखे दस एमवीए उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर की हाईटेंशन लाइन की ओर बुधवार की सुबह साढ़े बजे एक बिल्ली कूद गई। इससे बुशिंग (तारों का गुच्छा) में स्पार्किंग हुई, जिससे आग लग गई। बिल्ली की तुरंत मौत हो गई। आग देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारी घबरा गए। सबस्टेशन की बिजली को बंद कर दिया गया। फायर उपकरणों की मदद से आग को बुझाया गया।
विज्ञापन

बाद में मरम्मत काम किया गया, जो दिन में 11 बजे पूरा हो सका। इसके बाद आपूर्ति को सामान्य बना दिया गया। वहीं, साढ़े पांच घंटे तक बिजली नहीं आने के कारण रानीमहल, सुभाषगंज, गुसाईंपुरा, खोवा मंडी, सिंधी तिराहा, मानिक चौक, छनियापुरा, तलैया, अंदर ओरछा गेट, अंदर सैंयर गेट, मिनर्वा व आसपास क्षेत्र के लोग परेशान रहे। यह सभी महानगर के घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाइट फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बंद रही बिजली
जेल चौराहा सबस्टेशन से जुड़े इलाइट फीडर की बिजली बुधवार को छह घंटे बंद रही। दरअसल, इलाइट चौराहा स्थित एक पार्क पर चल रहे कार्य के कारण ऐसा किया गया। बिजली नहीं आने के कारण पुलिस लाइन, इलाइट, जानकीपुरम, मनु विहार, विवेकानंद कॉलोनी, स्टेशन रोड, सीपरी बाजार मार्ग और आसपास क्षेत्र के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed