फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A boy hanging sucide from not take blutooth

ब्लूटूथ न मिलने से नाराज किशोर ने लगाई फांसी

Thu, 04 Feb 2021 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
A boy hanging sucide from not take blutooth
झांसी। ब्लूटूथ डिवाइस न मिलने से नाराज किशोर ने घर पर ही फांसी लगा ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन, डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। किशोर की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के नंदनपुरा इलाके में रहने वाल नवाब खान ट्रक ड्राइवर हैं। उनके घर में लोहे-स्टील के गेट बनाने का काम होता है। परिवार में तीन लड़कियों के बीच इकलौता पुत्र अयान (15) था। अयान 9 वीं का छात्र था। परिजनों का कहना है मानसिक तौर पर वह परिपक्व नहीं हुआ। इस वजह से छोटी-छोटी बातों पर वह नाराज हो जाता था। जल्दी ही रोने लगता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार को उसकी मां किसी काम से बांदा गईं थीं। घर में परिवार के दूसरे सदस्य मौजूद थे। शाम करीब पांच बजे खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। वहां उसे ब्लूटूथ डिवाइस नहीं मिल रही थी। उसने इस बारे में पूछा लेकिन, घर वालों ने रूखे अंदाज में उसे देने से मनाकर दिया।
विज्ञापन

इसी बात पर नाराज होकर अयान कमरे के भीतर दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। अयान जब काफी देर तक बाहर नहीं निकाला तब उसके चाचा उसे खोजते हुए अंदर पहुंचे। वहां अयान को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा। तब तक उसकी सांस चल रही थी। परिजन घायल अवस्था में लेकर उसे पास के अस्पताल पहुंचे लेकिन, चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। यहां से उसे लेकर वह मेडिकल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed