फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A baby's cry resonated in a moving train, a woman gave birth to a son

Jhansi News: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, महिला ने बेटे को दिया जन्म

Fri, 07 Mar 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A baby's cry resonated in a moving train, a woman gave birth to a son

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला को अचानक चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने लगी। रेलवे के चेकिंग स्टाफ की महिला सदस्य संबंधित कोच में पहुंचीं। उन्होंने अन्य महिला यात्रियों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों की हालत सामान्य है।

बृहस्पतिवार को काचीगुड़ा से निजामुद्दीन जा रही गाड़ी संख्या 12707 आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के बी-2 कोच में महिला यात्री सबीला अपने तीन बच्चों के साथ सफर कर रही थी। दोपहर तकरीबन तीन बजे आगरा-मथुरा के बीच अचानक उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। इसकी जानकारी होने पर चेकिंग स्टाफ की अंजली और रानी तत्काल महिला के पास पहुंच गईं। महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन




सूचना पर रेलवे के चिकित्सकों की टीम मथुरा स्टेशन पर पहले ही पहुंच गई थी। इसके अलावा, महिला के परिजन भी मथुरा स्टेशन पर पहुंच गए थे। ट्रेन के रुकते ही चिकित्सकों ने महिला और बच्चे की जांच की। दोनों की स्थिति सामान्य पाई गई। इसके बाद महिला यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग स्टाफ ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। रेल कर्मियों के सेवाभाव की यात्रियों ने प्रशंसा की, जो रेलवे के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed