Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A 36-hour waterless fast has begun; today, those observing the fast will offer *arghya* (libations) to the setting sun.

Jhansi News: बच्चों व शिक्षकों ने उत्साह से मनाई चाचा नेहरू की जयंती

Sun, 15 Nov 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A 36-hour waterless fast has begun; today, those observing the fast will offer *arghya* (libations) to the setting sun.
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिवस पर इलाइ
झांसी। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शनिवार को शैक्षिक, राजनीतिक एवं समाजसेवी संगठनों ने मनाई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालयों में बाल मेला एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिनमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान की ओर से बाल दिवस पर नारायण बाग में दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 100 मीटर दौड़ में उज्ज्वल निगम ने पहला, अनूप वर्मा ने दूसरा, 200 मीटर दौड में अनिल कुशवाहा ने पहला, वीरेंद्र कोष्टा ने दूसरा स्थान पाया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रवीश त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे। आरके मिशन स्कूल में बाल मेला लगा। बच्चों द्वारा मनमोहक झांकियां, विज्ञान प्रदर्शनी एवं खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शांति शर्मा, डा. सत्य प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्या अरुणा ओझा, मोहन नेपाली, सभासद अरविंद झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम
इधर भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में मां सरस्वती एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संचालन संजीव दुबे ने किया। प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार, रुचि सक्सेना, प्रफुल्ल सक्सेना, विष्णु श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। इधर एमएस राजपूत इंटर कालेज में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रश्मि सेन ने पहला, वैष्णवी ने दूसरा, जूनियर वर्ग में माधवी ने पहला, नव्या ने दूसरा स्थान पाया। प्रबंधक अरुण सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य सियाराम शरण चतुर्वेदी, ऋषभ सिंह, रोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed