फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कैमरे में कै द होगी विद्युत मीटर की गड़बड़ी

कैमरे में कै द होगी विद्युत मीटर की गड़बड़ी

Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। विद्युत परीक्षण शाला में जांच के दौरान मीटरों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं के आरोपों से बचने और पारदर्शिता के लिए अपनाई गई है। वहीं, विभाग अब तक मीटर में छेड़छाड़ करने वाले उपभोक्ताओं से दो करोड़ से अधिक का राजस्व वसूल चुका है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा एक जुलाई से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जिन उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए उनके पुराने मीटरों की जांच की जा रही है। बीस नवंबर तकनगर के अलग- अलग क्षेत्रों में करीब 11000 मीटरों की जांच की गई। इनमें 6400 उपभोक्ताओं के मीटर बदलकर घर के बाहर लगाए गए। इनमें 4900 मीटर सेमी इलेक्ट्रानिक व मेकेनिकल मीटर (पुराने काले मीटर) है, जिनकी अब तक जांच की गई। इनमें नब्बे फीसदी मीटरों में कारस्तानी मिली है। ऐसे सभी मीटरों में इलेक्ट्रानिक कंपोनेंट लगे पाए जा रहे हैं, जो रीडिंग में बाधा (मीटर का स्लो चलना) उत्पन्न कर देते हैं। विद्युत मीटर परीक्षण शाला में प्रत्येक दिन पच्चीस से तीस उपभोक्ताओं को नोटिस भेजकर बुलाया जा रहा है। विद्युत परीक्षण शाला में उतारे गए मीटरों की जांच उपभोक्ता के सामने की जा रही है। उपभोक्ता बाद में आरोप न लगाए, इसके लिए विभाग मीटर खोलते समय मीटर की वीडियोग्राफी करा रहा है, ताकि पारदर्शिता बनी रही। कारस्तानी मिलने पर मौके पर मौजूद सहायक अभियंता व अवर अभियंता उपभोक्ता को स्थिति से अवगत कराते हैं। छेड़छाड़ स्वीकारने पर उपभोक्ता के हस्ताक्षर ले लिए जाते है। इसके बाद उपभोक्ता को शमन शुल्क के साथ कर निर्धारण जमा करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed