{"_id":"24-49589","slug":"Jhansi-49589-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में संभव नहीं बुलेट ट्रेन का चलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में संभव नहीं बुलेट ट्रेन का चलना
Jhansi
Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के महामंत्री व एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री आर पी सिंह ने कहा कि रेल के वर्तमान ढांचे को देखते हुए अगले पचास साल तक देश में बुलेट ट्रेन चलाना संभव नहीं है। रेलवे लगातार निजीकरण के रास्ते पर चल रहा है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ना तय है। शुक्रवार को वह सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित झांसी मंडल की प्रथम मंडलीय परिषद की सभा में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संघ ट्रैक मेंटेनर के कॅरिअर उन्नयन के लिए संयुक्त कमेटी की रिपोर्ट शीघ्र लागू करने, रनिंग व टिकट चेकिंग स्टाफ के विश्रामालय वातानुकूलित कराने व अन्य सुधार, सुरक्षा व संरक्षा से जुड़े रेल कर्मचारियों के ड्यूटी कार्य के घंटों को कम करने, हर विभाग में नए कार्यों के हिसाब से नए पदों का सृजन करने, महिलाओं को विशेष अधिकार व सुविधाएं दिलाने आदि मुद्दों पर संघर्षरत है। इसके पूर्व उन्होंने मंडलीय परिषद की सभा में रेल आवासों की दशा व उनके स्तर को अच्छा करने आदि मांगों के शीघ्र पूरा कराने पर कर्मचारियों को आश्वस्त किया। उन्होंने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
सभा में जोनल संगठक चंद्रकांत चतुर्वेदी, सहायक महामंत्री अजय मित्तल, मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव आर डी शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पी के सोनी, जे के चौबे, राजेंद्र यादव, के के त्रिपाठी, अनिरुद्ध यादव, नीलम सिंह, सुनीता झा, हेमलता सिंह, राजकुमार थापक, श्रीनिवास राय, परवेज अहमद, सुरेश राय, बी जी गौतम, सुरेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।