फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रक्षा बंधन पर रोडवेज में अलर्ट

रक्षा बंधन पर रोडवेज में अलर्ट

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रक्षा बंधन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बस परिचालन स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में लोगों का आवागमन बढ़ जाता है। सभी अपनों के साथ त्योहार मनाना चाहते हैं। बहन - भाई के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षा बंधन नजदीक है। ऐसे में लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की रोडवेज ने पूरी तैयारी कर ली है। परिवहन निगम ने यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी के मद्देनजर बस परिचालन स्टाफ ड्राइवर, कंडक्टर व सुपरवाइजरों की आठ से 13 अगस्त तक के लिए छुट्टियां प्रतिबंधित कर दी हैं। सिर्फ विशेष परिस्थिति में ही कर्मचारियों को अवकाश प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सवारियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आर एस चौधरी ने बताया कि आमतौर पर झांसी - कानपुर रूट पर दोनों ओर से रोजाना 22 - 22 गाड़ियां चलाई जाती हैं। त्योहारी सीजन में सवारियोें की संख्या बढ़ने पर आवश्यकतानुसार बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ेगा किराया
झांसी। रोडवेज ने बस किराया बढ़ाने की पूरी तैयार कर ली है। प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोत्तरी की जा रही है। वर्तमान में रोडवेज द्वारा 79 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया वसूला जाता है। वृद्धि के बाद 81 पैसे प्रति किलोमीटर किराया हो जाएगा।
झांसी से बस का किराया (रुपये में)
स्थान वर्तमान वृद्धि के बाद
चिरगांव 27 28
मोंठ 51 52
उरई 112 114
कानपुर 225 230
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed