{"_id":"24-49360","slug":"Jhansi-49360-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमोट संचालित विद्युत मीटर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमोट संचालित विद्युत मीटर पकड़ा
Jhansi
Updated Sat, 02 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विद्युत टीम ने शुक्रवार को तहसील के पीछे एक घर में रिमोट संचालित मीटर को पकड़ लिया। उपभोक्ता ने मांगने पर रिमोट भी टीम के सुपुर्द कर दिया। वहीं शुक्रवार को अलग- अलग स्थानों पर चले अभियान में 305 मीटर चेक किए गए। इस दौरान कुल सात स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई।
शुक्रवार को विद्युत टीम ने मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े तहसील के पीछे स्थित एक दुकानदार के घर में रिमोट संचालित चोरी पकड़ ली। रिमोट संचालित मीटर के पकड़ने की खबर मिलते ही अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंच गए। बाद में उपभोक्ता से बारह हजार रुपये शमन शुल्क व तेरह हजार रुपये आधे वर्ष का राजस्व निर्धारण वसूल किया गया। उपभोक्ता का मीटर बदलकर घर के बाहर लगा दिया गया है। इसके बाद टीम ने पास ही के एक और घर में मीटर में शंट (मीटर को धीमा करने वाला उपकरण) पकड़ लिया। जांच में पाया गया कि एक मिनट में मीटर की 53 दफा पल्स चमकनी चाहिए थी, जबकि मीटर की पल्स मात्र दस बार चमक रही थी। इससे तय हुआ कि उपभोक्ता ने मीटर को अस्सी फीसदी धीमा कर रखा था। बाद में उपभोक्ता से आठ हजार रुपये शुल्क वसूल किया गया। टीम में सहायक अभियंता अरविंद कुमार, अवर अभियंता प्रमोद कुमार आदि शामिल थे।
इसी तरह जेल चौराहा सब स्टेशन से जुड़े ग्वाल टोली, सीता होटल के आसपास, नंदनपुरा सब स्टेशन से जुड़े बैंकर्स कालोनी व मेडिकल सब स्टेशन से जुड़े शिवाजी नगर में कुल 305 संयोजनों की जांच की गई। बैंकर्स कालोनी में तीन जगह व शिवाजी नगर में दो जगह बिजली चोरी पकड़ी गई। इनमें 136 मीटर अलग- अलग कारणों से बदलने के लिए चिह्नित किए गए। तेरह संयोजनों में लोड बढ़ाया गया। मुख्य अभियंता वितरण एस सी गुप्ता ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अगर किसी उपभोक्ता ने अपने मीटर में कारस्तानी करा रखी है तो वह स्वयं घोषणा करके परेशानी से बच सकता है।