फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अगले सप्ताह झांसी आएंगी रानी मुखर्जी

अगले सप्ताह झांसी आएंगी रानी मुखर्जी

Sat, 02 Aug 2014 05:31 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 02 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी’ का प्रमोशन करने अगले सप्ताह झांसी आएंगी। वह झांसी में अनेक स्थानों पर जाएंगी। रानी बीस साल बाद झांसी आ रही हैं। इससे पहले वह अपने एक रिश्तेदार की शादी में पिता के साथ झांसी आईं थीं।
विज्ञापन

फिल्म ‘मर्दानी’ रानी मुखर्जी के फिल्मी सफर का भी अहम पड़ाव है। ‘अइया’ के बाद वह लंबे समय बाद ‘मर्दानी’ में नजर आएंगी। शादी के बाद वह पहली बार किसी फिल्म में दिखाई देंगी। फिल्म 22 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन के लिए रानी के झांसी आने के पीछे कुछ खास वजह हैं। फिल्म का टाइटिल मर्दानी झांसी की रानी वीरांगना महरानी लक्ष्मीबाई से मेल खाता है। सुभद्रा कुमारी चौहान की रचना ‘खूब लड़ी मर्दानी...’ में रानी लक्ष्मीबाई को मर्दानी की उपमा दी गई थी। इसके अलावा जो सबसे अहम वजह है, वह यह है कि झांसी रानी मुखर्जी का गृह जनपद भी है।
विज्ञापन

सैंयर गेट अंदर फूटा चौपड़ा मुहल्ले में आज भी उनके रिश्तेदार रहते हैं। रानी के पिता राम मुखर्जी का जन्म झांसी में ही हुआ था। रानी के झांसी आने के कार्यक्रम को पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगने दी जा रही है। उनकी टीम के कुछ सदस्य झांसी आकर रानी के कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव तस्करों से लड़तीं नजर आएंगी रानी
लंबे अंतराल के बाद खंडाला गर्ल रानी मुखर्जी यशराज फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म मर्दानी के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में रानी ने पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी राव की भूमिका अदा की है। इस रोल में वह लड़कियों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लड़ती नजर आएंगी। प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के प्रोड्यूसर उनके पति आदित्य चौपड़ा हैं। वैसे आदित्य चौपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में रोमांटिक फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, मोहब्बतें तथा रब ने बना दी जोड़ी जैसी शानदार रोमांटिक फिल्मों का निर्माण किया है। मर्दानी उनकी पहली ऑफ बीट फिल्म है।


पहली बार किसी फिल्म का झांसी में होगा प्रमोशन
यूं तो झांसी व इसके आसपास के क्षेत्र में बालीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, लेकिन पहली बार इस ऐतिहासिक नगरी में बालीवुड की किसी फिल्म का प्रमोशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed