{"_id":"24-49351","slug":"Jhansi-49351-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलुप्त होने के कगार पर जल कुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विलुप्त होने के कगार पर जल कुंड
Jhansi
Updated Sat, 02 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। एक समय नगर के विभिन्न भागों में स्थित जल कुंड (चौपरा) लोगों की प्यास बुझाने के अलावा धार्मिक, सामाजिक सहित कई आवश्यकताओं की पूर्ति करते थे, लेकिन आज वह जमींदोज होने के कगार पर हैं।
राजकीय उद्यान नारायण बाग में छोटे - बडे़ प्राकृतिक जल कुंड हैं। पूर्व दिशा के आखिर में बने विशाल जल कुंड में एक समय बच्चे तैराकी के गुर सीखते थे, आज वह गंदे व काई युक्त पानी के रुप में तब्दील हो गया है। जल कुंड का बरामदा व तलहटी की ओर जाती सीढ़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नर्सरी क्षेत्र में खजूर व छेवले के पेड़ों की श्रंखला में बना जल कुंड भी समतल होता जा रहा है। इसी प्रकार ठंडी बावड़ी, खाती बाबा मंदिर के सामने व खेरापति मंदिर के समीप बने जल कुं ड भी अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
नारायण बाग से थोड़ी दूर स्थित श्याम चौपरा धार्मिक व सामाजिक उत्सव का साक्षी है। यह चौपरा भी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार सदर बाजार, मंडी, कैमासन सहित विभिन्न कालोनियों की नालियों का गंदा पानी इस जल कुंड में जाता है। इससे न सिर्फ पानी गंदा हो रहा है, वहीं जल कुंड के चारों ओर कूड़ा कचरा इकठ्ठा हो जाने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी है।
विज्ञापन
वहीं बड़ागांव गेट के समीप गोपाल की बगिया में बने जल कुंड का हाल भी बुरा है। जल कुंड के पास बना भव्य बरामदा व सीढ़ियां पहली ही दृष्टि में मोह लेती हैं। आज लोगों की जागरूकता के अभाव में यह जल कुंड जमींदोज होने के कगार पर है। फूटा चौपरा का तो नाम ही रह गया है।