{"_id":"24-48074","slug":"Jhansi-48074-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी - लखनऊ रूट पर चलेंगी वॉल्वो बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी - लखनऊ रूट पर चलेंगी वॉल्वो बस
Jhansi
Updated Thu, 26 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) झांसी - लखनऊ रूट पर अपनी सेवाओं को और भी विस्तार देने की तैयारी में है। निगम द्वारा इस रूट पर दो वॉल्वो बस चलाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही एक सामान्य बस सेवा भी शुरू की जा रही है।
रोडवेज द्वारा झांसी - लखनऊ रूट पर पंद्रह बसों का संचालन किया जाता है। यह सभी बसें सामान्य श्रेणी की हैं। लेकिन, निगम अब इस रूट पर दो वॉल्वो बस भी चलाने जा रहा है। यह दोनों बस प्रतिदिन सायं पांच व रात 10 बजे यहां से रवाना होंगी। लखनऊ से झांसी के लिए इन बसों की टाइमिंग भी यही होगी। यह बस सेवा खासतौर पर उन यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है, जो रात में यहां से रवाना होकर दिन भर लखनऊ में अपने काम निपटाते हैं। वहां से रात में वापस झांसी की ओर आना चाहते हैं। इसके अलावा यहां से प्रतिदिन सुबह चार बजे लखनऊ के लिए सामान्य बस चलाने की तैयारी भी की जा रही है।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि उक्त बसों का प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। उक्त बसों के संचालन से झांसी से लखनऊ तक का सफर आसान हो जाएगा। इससे रोडवेज के राजस्व में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड का हुआ कायाकल्प
झांसी। अंतर्राज्यीय बस स्टैंड परिसर में स्थित रोडवेज के स्टैंड का इन दिनों कायाकल्प हो गया है। यहां प्लेटफार्म पर जमा अतिक्रमण साफ कर दिया गया है। साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए बैंच भी लगाई गई हैं। इसके अलावा यात्रियों को उद्घोषणा के जरिये बसों के आवागमन की सूचना देने की व्यवस्था भी की गई है। एलईडी स्क्रीन पर भी बसों के आवागमन की जानकारी दी जा रही है।