{"_id":"24-47750","slug":"Jhansi-47750-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में 80 लीटर अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में 80 लीटर अवैध शराब बरामद
Jhansi
Updated Mon, 16 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को आबकारी विभाग की टीम ने नगर में दो स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान विभागीय टीम ने 80 लीटर कच्ची शराब समेत दो लोगों को हिरासत में लिया।
कच्ची शराब का कारोबार केवल कबूतरा जाति के लोग ही नहीं कर रहे, बल्कि स्थानीय लोग इस कारोबार में लिप्त हो गए हैं। वह कबूतरों से शराब लेकर शहर की घनी बस्तियों में इसे बेच रहे हैं। रविवार को मुखबिर की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी प्रेमनारायण व निरीक्षक अजय कुमार सिंह की टीम ने तालपुरा में नेहरू पार्क के पास तथा ओरछा गेट पर मछली मंडी के पास छापेमारी की। दोनों स्थानों से विनोद व बल्लू नाम के व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से अस्सी लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पकड़े गए युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन