फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शिकायतों से घनघनाते रहे कंट्रोल रूम के फोन

शिकायतों से घनघनाते रहे कंट्रोल रूम के फोन

Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को मतदान शुरू होते ही कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम के फोन घनघनाने लगे। विभिन्न क्षेत्रों से तीन सौ से अधिक शिकायतें आईं, जिनमें सबसे अधिक बूथ कैप्चरिंग से जुड़ी रहीं। निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को जानकारी दी। शिकायतों का सिलसिला सायं छह बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन

सुबह साढे़ सात बजे मऊरानीपुर के कुरइयां बूथ नंबर 111 व 112 से मतदाताओं ने शिकायत दर्ज कराई कि राजनीतिक पार्टियों के एजेंट उन्हें वोट नहीं डालने दे रहे हैं। पुलिस भी लोगों का सहयोग नहीं कर रही है। समस्या के निस्तारण के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित किया गया। वहीं, मऊरानीपुर के बूथ नंबर 253 व 265 खैरा बबीना से बूथ कैप्चरिंग की शिकायत आई। सुबह 8.30 बजे चिरगांव ब्लाक के ग्राम घुसगुंवा में वोट नहीं डालने देने और मऊरानीपुर के 343 नंबर बूथ पर बीएलओ के नहीं बैठने की शिकायत आने पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे नगरा स्थित राइजिंग पब्लिक स्कूल में बने बूथ पर पर्ची होने के बाद भी वोट नहीं डालने देने, बबीना ब्लाक के 146 व 147 नंबर बूथ पर कुशवाहा समाज को मतदान से वंचित करने और रेलवे बूथ क्रमांक 318 व 321 पर जीआरपी के एक सिपाही द्वारा मतदाताओं से जबरन मतदान कराने की शिकायत दर्ज कराई गई। पूर्वाह्न 11 बजे चिरगांव ब्लाक स्थित अतप्रेयी प्राथमिक विद्यालय में बने 17 नंबर बूथ पर फर्जी वोटिंग, राजकीय इंटर कालेज झांसी में बने बूथ नंबर 7011 में बीएलओ द्वारा गड़बड़ी कराने, बूथ नंबर 153 केशवपुर बालाजी में एक ही पार्टी को मतदान कराने और चिरगांव के मियांपुर बूथ पर गड़बड़ी कराने की शिकायत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बारह से दो बजे के मध्य पारीछा में बने बूथ क्रमांक 78 पर बीएलओ व पुलिस के बीच झड़प और रक्सा के डगरवारा बूथ पर वोट डालने के लिए दबाव बनाने की शिकायत आई। अपराह्न तीन से सायं पांच बजे के मध्य मऊरानीपुर के बूथ नंबर 401 माध्यमिक विद्यालय भानपुरा में मारपीट, बबीना के बूथ नंबर 23 व 24 छिरौना में बूथ कैप्चरिंग, बबीना ब्लाक के 277 टपरियन बूथ पर पीठासीन अधिकारी ने फर्जी वोट डलवाने के लिए दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई।

मऊरानीपुर के बूथ नंबर 401, 402 व 403 में बूथ कैप्चरिंग व दमेले इंटर कालेज मऊरानीपुर बूथ नंबर 332 में फर्जी वोटिंग कराने का दबाव बनाने पर पीठासीन अधिकारी को हार्ट अटैक का मामला सामने आया। वहीं, शिवाजी नगर स्थित ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल में बने बूथ क्रमांक 191, 192, 193 व 194 में कैप्चरिंग की शिकायत पर अतिरिक्त फोर्स भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed