Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मामा व ममेरे भाई को गोलियों से भूना

मामा व ममेरे भाई को गोलियों से भूना

Sun, 30 Mar 2014 05:34 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 30 Mar 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सब्जी मंडी में शनिवार को भांजों ने सरेआम मामा व उसके पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर हमलावर तमंचे लहराते हुए भाग निकले। वारदात की वजह मंडी के एक फड़ (दुकान) पर कब्जे को लेकर भाई व बहन के बीच उपजा विवाद बताया गया है।
विज्ञापन

शिवाजी नगर निवासी मोहम्मद अनवार (50) की सब्जी मंडी में बड़ी आढ़त है। उनकी बहन जमीला के पति जब्बार भी सब्जी के कारोबारी हैं। वह भी परिवार समेत शिवाजी नगर में रहते हैं। सब्जी मंडी के एक फड़ पर कब्जे को लेकर अनवार का बहन जमीला से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। अनवार का कहना था कि फड़ को मंडी समिति ने उन्हें आवंटित किया है, जबकि जमीला वर्ष 2013 में आवंटन का दावा कर रही थीं। विवाद के चलते अनवार ने फड़ पर टटिया लगवाकर ताला डाल दिया था। शुक्रवार को उनका विवाद चौकी पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस मौके पर गई, मगर ताला देखकर बिना कार्रवाई किए लौट आई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मोहम्मद अनवार व उनका पुत्र इरफान (25) आढ़त पर थे। तभी अनवार के भांजे अनीस उर्फ भोलू, रहीश उर्फ पप्पू पुत्रगण जब्बार व बहन जमीला उनके पास आए। जमीला बाहर खड़ी रही, जबकि दोनों भांजे दुकान में घुस गए। दुकान में घुसते ही भांजों ने अनवार को गोली मारी, जो उनके हाथ में लगी। फायरिंग की आवाज सुन कर दौड़कर आए इरफान को हमलावरों ने कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। इसके बाद उन्होंने अनवार के सीने में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी हाथ में तमंचा लहराते हुए अपनी दुकान पर पहुंचे और वहां से बाइक पर सवार होकर भाग निकले। ताबड़तोड़ फायरिंग से सब्जी मंडी में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी काफी संख्या में फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत पिता-पुत्र को मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनवार को मृत घोषित कर दिया। इरफान की नाजुक हालत देखकर परिजन उच्च चिकित्सा के लिए उसे ग्वालियर ले गए, जहां उपचार शुरू होने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया। अनवार के पुत्र मोहम्मद इमरान की तहरीर पर पुलिस ने अनीस उर्फ भोलू व रहीश उर्फ पप्पू पुत्रगण जब्बार, जब्बार पुत्र इमामी, जमीला पत्नी जब्बार व जब्बार के दामाद के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 302 व 307 में मामला दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि इरफान की मौत के बाद धारा 307 को धारा 302 में तरमीम कर दिया गया है। वहीं, मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों ने कई संभावित स्थानों पर दबिश दी, मगर देर रात तक कोई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed