{"_id":"24-42633","slug":"Jhansi-42633-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा: बदले जाएंगे जिला कोआर्डिनेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा: बदले जाएंगे जिला कोआर्डिनेटर
Jhansi
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जन्मदिवस पर लखनऊ में जुटी भारी भीड़ से उत्साहित बसपा सुप्रीमो मायावती ने नए सिरे से संगठन में फेरबदल करने की तैयारी की है। इसके तहत सभी वर्तमान जिला कोआर्डिनेटरों को पदमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब मुस्लिम, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, कायस्थ व सिख समुदाय के कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी।
बसपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जन्मदिवस के बहाने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में ताकत दिखायी थी। लोकसभा चुनाव के पहले रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पार्टी जमीनी लेवल पर काफी मजबूत है और लोकसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ने को तैयार है। पार्टी मुखिया ने साफ- साफ कहा कि पार्टी चुनाव को मिशन के रूप में लेकर चल रही है। सफलता के लिए पार्टी हर वर्ग का समर्थन हासिल करना चाहती हैै। इसी के मद्देनजर सांगठनिक ढांचे में फेरबदल किया जा रहा है। मंडल कोआर्डिनेटर नसीमुद्दीन सिद्दीकी, हरगोविंद कुशवाहा और मुकेश अहिरवार को पूर्ववत रखा गया है, जबकि जिला कोआर्डिनेटर भगवान दास रोड़ा, राधाचरण बौद्ध, विजय कुशवाहा, कमल दोहरे व गनेशी लाल वर्मा को पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर नई तैनाती होनी है, जिसमें मुस्लिम, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, कायस्थ और सिख को वरीयता दी जाएगा। जानकारों की मानें तो नाम पर मंथन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार जिला महासचिव व जिला उपाध्यक्ष बदले जाएंगे।