फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बेटी न होगी तो बहन और बीवी कहां से लाओगे

बेटी न होगी तो बहन और बीवी कहां से लाओगे

Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
मऊरानीपुर (झांसी)। अमर उजाला द्वारा चलाये जा रहे ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान से रविवार को मऊरानीपुर के लोग जुड़े। अभिनय गुरुकुल ग्रुप के कलाकारों ने गहोई दिवस के कार्यक्रम में, नीता कालौनी व रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक में जीवंत प्रस्तुतियों देकर लोगों के अंतर्मन को झझकोर के रख दिया। नगर में प्रस्तुत किये गये नुक्कड़ नाटकों द्वारा कलाकारों ने अमर उजाला की बेटियों को बचाने की मुहिम को धार दी।
विज्ञापन

मऊरानीपुर में गहोई समाज द्वारा आयोजित गहोई दिवस महोत्सव में अमर उजाला द्वारा बेटियों को बचाने व उन्हें बराबरी का हक देने की अलख जगाई। कलाकारों ने कहा ‘कभी भ्रूण में मारी जातीं, कभी जनम के बाद, बेटी कब होगी आजाद, बेटी कब होगी आजाद?’ बेटियों का महत्व बताते हुए कहा कि ‘जब बेटी ही नहीं होगी तो बहन कहां से लाओगे, पत्नी कहां से लाओगे, बेटी नहीं होगी तो मां नहीं होगी और मां नहीं होगी तो समाज भी नहीं होगा।’ हमें अपना अस्तित्व बचाना है तो बेटी को बचाना होगा। इस अवसर पर गहोई समाज की नन्हीं बच्चियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बेटी ही बचाएगी अभियान की प्रस्तुति दी, जिसे काफी सराहा गया। गहोई दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के सरपंच गोपाल दास दमेले, कन्हैया लाल मोदी, रामदास नगरिया, चौधरी लक्ष्मी नारायण खरया, डा. रमेश नगरिया, राधारमन कठिल, हरीमोहन सरावगी, कृष्ण वल्लभ कठिल, हरीदयाल मोदी, रमेश बरसैंयां, पार्षद राजेंद्र चौधरी, भगवान दास सेठ एडवोकेट, राजेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, अमित कटारे, अतुल सेठ, अमित नेता, मुन्नी लाल बिलैया, लक्ष्मीकान्त झुडेले, प्रदीप नगरिया, रघुवर दयाल सरावगी, प्रदीप सरावगी, अशोक मोदी, डा. बीडी मोदी, किशोरी लाल बिलैया, कैलाश गुप्ता, लोकेश रूसिया, महेश बिलैया, मनोज नगरिया, नरेन्द्र दमेले, रोहित सेठ, विजय गुप्ता, बन्टू डेंगरे, नरेन्द्र बरसैंया, डा. राकेश गुप्ता, संतोष वैद्य, ओमप्रकाश डेंगरे, ऊषा नगरिया, राजकुमारी कठिल, पूजा गुप्ता, संध्या सरावगी, प्रीति नगरिया, शशि बरसैंया, उमा दमेले, कृष्णा मोर, अपर्णा मोर, अनीता मोर, रामा पहारिया, आशा मोदी, सुजाता मोदी, दीप्ति गुप्ता, रानी झुडे़ले, कुसुम सेठ, अनीता सेठ, राधा कनकने, नीलम कनकने समेत 475 लोगों ने संकल्प पत्र भरे। वहीं नीता कालौनी में आयोजित नुक्कड़ नाटक के बाद सुशीला ताम्रकार, अनीता तिवारी, कर्णवीर सिंह भदौरिया, हिमांशु दीक्षित, बबली दीक्षित, रेखा ताम्रकार, मेघा गुप्ता, अभिषेक व्यास, पार्वती वैद्य, पूनम तिवारी, मंजू रिछारिया, श्याम देवी सहित सैकड़ों लोगों ने संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन

बॉक्स
टहरौली के लोगों ने लिया बेटियों को बचाने का संकल्प
बमनुआं (झांसी)। अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान के तहत देवदत्त बुधौलिया के नेतृत्व में आई टीम ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बेटियों को बचाने का संकल्प लिया। कलाकारों ने बेटा और बेटी को एक समान मानने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed