फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ब्राह्मणों की एकता पर दिया जोर

ब्राह्मणों की एकता पर दिया जोर

Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रविवार को नगर के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के तत्वावधान में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की एकजुटता पर बल दिया गया।
विज्ञापन

ग्वालियर मार्ग स्थित श्री सिद्धेश्वर सिद्ध पीठ पर भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित खिचड़ी भोज का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने किया। इस दौरान धर्माचार्य हरीओम पाठक, लल्लन महाराज व कृष्ण चंद शर्मा नारद ने स्वास्ति वाचन किया। इस अवसर पर बसपा नेत्री अनुराधा शर्मा, अभिनव गौड़, सुनील तिवारी, आलोक चतुर्वेदी, भुल्ली चौबे, डा. बाबूलाल तिवारी, केजी पटेरिया, सुशील दुबे, रमाकांत शर्मा, दीपक व्यास, राजीव बबेले, विनय उपाध्याय, पंकज मिश्रा, उमेश बबेले, रवि तिवारी, जितेंद्र तिवारी, राकेश तिवारी, सुमित पाठक, वीरेंद्र पटैरिया, सुशील कुमार भार्गव, अरविंद चौबे, अन्नू भार्गव, पीयूष रावत, अशोक रावत, अतुल मुद्गिल, गुड्डू शर्मा, दीपक व्यास, रामाधार पाठक, गोकुल दुबे, मंजुल तिवारी, रामभूषण उपाध्याय, केके दुबे, रमाकांत शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, विष्णु नारायण त्रिपाठी, लखन लाल पुरोहित आदि मौजूद रहे।
सीपरी क्षेत्र के कारगिल पार्क स्थित प्राचीन सिद्ध गुफा पाताली हनुमान मंदिर में सार्वजनिक खिचड़ी भोज का आयोजन मंडलाचार्य लल्लन महाराज की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर डा. ओमप्रकाश शास्त्री, कैलाश व्यास, संतोष तिवारी, हरनारायण अगरिया, विजय शास्त्री, प्रवेश तिवारी, अनीता सिंह, संध्या, रश्मि, दीप्ति, शशि, शकुंतला तिवारी, राजकुमारी शर्मा, विद्या ठाकुर, दिनेश, सोनू शास्त्री, रवीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन अंकित शास्त्री ने किया।
विज्ञापन

जिझौतिया मंडल के तत्वावधान में आयोजित खिचड़ी भोज में मुख्य अतिथि अनंत मिश्रा अंटू एवं विशिष्ट अतिथि बसपा नेत्री अनुराधा शर्मा रहीं। रजनी विवाह घर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम एवं वामन देवता क ा पूजन कर किया गया। तत्पश्चात ब्रह्म विभूतियों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष के दारनाथ तिवारी ने कहा कि युवा वर्ग को कर्मकांड शिक्षा एवं यज्ञोपवीत धारण करना चाहिए। देवेंद्र रावत व अनिल रावत ने जरूरतमंद छात्र छात्राओं को शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देनेे पर जोर दिया। राजीव पांडेय ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर सुशील गोस्वामी, शोभा त्रिपाठी, रमा चतुर्वेदी, अलका गौतम, पूर्णिमा पाठक, रागनी चतुर्वेदी, मनीषा रावत, आराधना शर्मा, ज्ञानदेवी, रेखा पांडेय, मीनाक्षी चतुर्वेदी, डा. शशि नायक, शुभ्रा तिवारी, वंदना व्यास, भावना अड़जरिया, अनिता शर्मा, अखिलेश त्रिपाठी, दत्तात्रय नारायण गोस्वामी, आशाराम चौबे, आर डी कौशिक, विनोद चतुर्वेदी, उदय त्रिपाठी, प्रकाश नारायण द्विवेदी, जयप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed