फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रानी झांसी पर लिखी आपत्तिजनक किताब पर प्रतिबंध लगाया जाए

रानी झांसी पर लिखी आपत्तिजनक किताब पर प्रतिबंध लगाया जाए

Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रानी झांसी पर आपत्तिजनक पुस्तक लिखने पर भारतीय इतिहास संकलन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित ने प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फ्रेंच लेखक प्रिंस माइकल आफ ग्रीस की पुस्तक ‘द रानी आफ झांसी’ में रानी झांसी के प्रति बहुत ही अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

रविवार को राजकीय संग्रहालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल कुमार दीक्षित ने कहा कि वर्ष 1984 में यह किताब फ्रेंच भाषा में लिखी गई थी, जिसका वर्ष 2013 में अंग्रेजी अनुवाद हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुस्तक में झांसी के एक इतिहासकार का आभार जताया गया है, जो बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में वह पुस्तक के प्रकाशक को कानूनी नोटिस दे चुके हैं व वह इस संबंध में खबर प्रकाशित करने वाली देश की एक नामचीन पत्रिका को भी नोटिस दे चुके हैं। उन्होंने पुस्तक को लिखित अभिमत देने वाले लेखक और पत्रकार की सहमति पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सरकार पर दबाव बनाएंगे कि भारत में यह पुस्तक प्रतिबंधित हो और सरकार फ्रांस के राजनयिक को बुलाकर विरोध दर्ज करे तथा विश्व भर में उक्त पुस्तक की बिक्री पर प्रतिबंध लगे। उन्हाेंने कहा कि जिस प्रकार फिल्म सेंसर बोर्ड फिल्में रिलीज होने से पहले प्रमाण पत्र देता है, उसी तरह प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन आफ बुक्स एक्ट में पुस्तकों/ उपन्यासों के लिए सेंसर बोर्ड गठित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बृजेश मिश्रा, हिमांशु दुबे, सतीश बबेले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed