{"_id":"24-42590","slug":"Jhansi-42590-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार से ऊपर के बकायेदारों की होगी कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस हजार से ऊपर के बकायेदारों की होगी कुर्की
Jhansi
Updated Sun, 19 Jan 2014 05:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में गृहकर का बकाया रखना अब आसान नहीं होगा। बीस हजार से अधिक के सौ बकायेदारों पर कुर्की की तलवार लटक रही है।
वित्त वर्ष समाप्त होने में अब ढाई महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में बकायादारों पर नजरें टिक गई हैं। हाउस टैक्स के ऐसे बकायेदारों को चिह्नित किया गया है जो वर्षों से बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। इन बकायेदारों पर बीस हजार से अधिक बकाया है। यह लोग न तो गृहकर जमा करने में दिलचस्पी ले रहे हैं और न ही कोई ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में नगर निगम ने तय किया है कि ऐसे लोगों की कुर्की की जाएगी।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रोहन सिंह ने बताया कि ऐसे सौ लोगों को डिमांड नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस प्राप्ति के पंद्रह दिन के अंदर यदि उन्होंने बकाया जमा नहीं किया तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन