{"_id":"24-40208","slug":"Jhansi-40208-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खिलाड़ियों की तैयार होगी नर्सरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट खिलाड़ियों की तैयार होगी नर्सरी
Jhansi
Updated Fri, 15 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अब खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए भटकना नहीं होगा। खेल विभाग द्वारा क्रिकेट कोच की तैनाती ध्यानचंद स्टेडियम में कर दी गई है।
बृहस्पतिवार को खेल विभाग के तत्वावधान में क्रिकेट कैंप शुरू हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों को क्रिकेट खेल की बारीकियों के संबंध में जानकारी दी गई। कैंप के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी निशा मिश्रा ने नवोदित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि क्रिकेट प्रशिक्षक सुनील वर्मा के कानपुर स्थानांतरण के बाद पिछले तेरह वर्ष से क्रिकेट कोच का पद खाली चल रहा था। इससे खिलाड़ियों को स्वयं अभ्यास करना पड़ रहा था। नए प्रशिक्षक के आने से अब खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा।
नए प्रशिक्षक अरुण राय के अनुसार नवोदित खिलाड़ियों को बॉलिंग, बैटिंग व फिल्डिंग के गुर सिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडल व प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका प्रदान कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव, फुटबाल प्रशिक्षक योगेश वर्मा, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।