{"_id":"24-30450","slug":"Jhansi-30450-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यवसायी के यहां हुई चोरी का खुलासा, एक बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यवसायी के यहां हुई चोरी का खुलासा, एक बंदी
Jhansi
Updated Thu, 28 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने के के पुरी कालोनी में दवा व्यवसायी के सूने घर को खंगालने वाले तीन बदमाशों में से एक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।
विगत बीस फरवरी को के के पुरी निवासी दवा व्यवसायी सुरेंद्र सिंह मल्होत्रा के घर से बदमाश सोने-चांदी के जेवरात, नकदी के अलावा घरेलू सामान टीवी, गैस सिलेंडर, फ्रिज, लैपटॉप आदि चुरा ले गए थे। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सीपरी बाजार थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एसओजी प्रभारी राकेश कुमार, ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी रामबरन सिंह ने मय फोर्स के नंदनपुरा तिराहे से एक युवक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम
महोबा के पनवाड़ी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जगपुरा बेदा व व हाल में नंदनपुरा निवासी सोहन उर्फ तुत्तल बताया। सोहन ने बताया कि रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआपुरा व हाल में सूर्यपुरम कालोनी निवासी कबाड़ी संजय व गली नंबर पांच नंदनपुरा निवासी अविनाश अहिरवार के साथ मिलकर उसने चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर संजय कबाड़ी के गोदाम से एसी, एलसीडी, टीवी, दो गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिक हीटर, स्टेब्लाइजर आदि सामान बरामद कर लिया। बाकी बदमाशों की तलाश की जा रही है।