फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रसोइयों को मिलेगा केवल तीन माह का मानदेय

रसोइयों को मिलेगा केवल तीन माह का मानदेय

Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। छह माह से बिना भुगतान के काम कर रहे बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में तैनात रसोइयों को केवल तीन माह के भत्ते से ही संतोष करना पड़ेगा। बजट के अभाव में रसोइयों का शेष तीन माह का मानदेय लटक गया है।
विज्ञापन

बच्चों के समुचित विकास के लिए सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित की जाती है। इस योजना के तहत बच्चों का भोजन पकाने के लिए एक हजार रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर रसोइयों की तैनाती की जाती है। जिले में 4,356 रसोइया तैनात हैं। लेकिन, रसोइयों को जुलाई माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। छह माह से यह रसोइये खाली हाथ ही बच्चों का भोजन तैयार करने में लगे हुए हैं। हालांकि, अब जाकर विभाग ने रसोइयों की सुध ली है, लेकिन अब भी केवल उन्हें जुलाई, अगस्त व सितंबर माह का ही मानदेय जारी किया गया है। बजट न होने की वजह से उन्हें अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर माह के मानदेय के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed