{"_id":"24-27127","slug":"Jhansi-27127-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारा निकला तमंचे के साथ पकड़ा गया बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारा निकला तमंचे के साथ पकड़ा गया बदमाश
Jhansi
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार थाना पुलिस द्वारा तीन दिन पूर्व तमंचे के साथ पकड़ा गया बदमाश हत्यारा निकला है। दिल्ली में हत्या को अंजाम देने के बाद छिपने के लिए झांसी आ गया था।
सदर बाजार थाना पुलिस ने बीते 18 नवंबर को तड़के खनिज बैरियर भगवंतपुरा के पास मऊरानीपुर थानांतर्गत रानीपुर के संतोषी माता मंदिर व हाल खुशीपुरा निवासी नाथूराम के पुत्र विनय कुशवाहा उर्फ गुल्लू को तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा था। इसके बाद सदर बाजार थाना पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मऊरानीपुर पुलिस को दी। यहां से जानकारी मिली कि उक्त बदमाश की तलाश दिल्ली पुलिस कर रही है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली के जाफरपुर थाने से आए हैड कांस्टेबल अनिल व कांस्टेबल अनुज ने बताया कि विनय जाफरपुर के घुम्मन हेड़ा में मजदूरी कर पास की झोपड़पट्टी में रहता था। एक माह पूर्व शराब के नशे में वह गाली गलौज कर रहा था। इसका विरोध करने पर उसने वहां रहने वाले विकास की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपी के न्यायिक हिरासत में जेल में होने के कारण दिल्ली पुलिस वापस लौट गई।