फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हिमालय की तरह मजबूत थे बाला साहब

हिमालय की तरह मजबूत थे बाला साहब

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे के निधन से शहर में भी शोक की लहर है। रविवार को विभिन्न संगठनों ने शोक सभाएं आयोजित कर मराठा शेर के निधन पर शोक संवेदनाएं जताईं।
महाराष्ट्र गणेश मंदिर प्रांगण में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिवसेना के प्रदेश सचिव संजीव तिवारी ने कहा कि बाल ठाकरे देश नीति व हिंदुत्व के सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते थे। उनका व्यक्तित्व हिमालय की तरह ऊंचा और मजबूत था। बाल साहब के जाने से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। इस दौरान मिलिंद देसाई, मुकेश अग्रवाल, संतोष खटीक, बृजेंद्र साहू आदि ने कहा कि मराठा शेर के जाने से करोड़ों हिंदुओं व शिव सैनिकों को गहरा आघात पहुंचा है। इस मौके पर जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी, मदन बोरवाणकर, श्रीराम अभ्यंकर, के के, लखन पुरोहित, महेश शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, अनूप चौबे, अरविंद केसरिया, रोहित, संजू पांडेय,अनूप कुमार, शैलेंद्र तिवारी, विनोद अवस्थी, राजीव अग्रवाल, विनय त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, डा. अरविंद शर्मा, हरीश खरे, हरीराम राजपूत, हरीराम शर्मा, प्रकाश रावत, राजा पहलवान, प्रदीप खटीक आदि मौजूद रहे। संचालन कपिल बाल्मीकि ने किया। इस दौरान बाला साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए।
विज्ञापन

वहीं, हिंदू युवा वाहिनी जिला प्रभारी संतोष शाक्या के निवास पर मंडल प्रभारी अरविंद वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें बाला साहब के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गया। बैठक में राजेंद्र गुप्ता, त्रिभुवन राय, अशोक साहू, बालकिशन कुशवाहा, प्रमोद राय, जयदेव यादव, सनी वर्मा, अनिल विराट, राजेश कुशवाहा, राजेंद्र साहू, परशुराम झा आदि उपस्थित रहे। संचालन राहुल कुमार वर्मा ने किया। आभार जगतपाल साहू ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गणेश संगीत विद्यालय में भाजपा की बैठक में सलिल तिवारी, किशोर वर्मा, रोहित गोठनकर, संजीव अग्रवाल, उज्ज्वल देवधर, श्रीकांत तलवलकर, सौरभ पांडेय, योगेश भार्गव, सुरेश तिवारी, सोनू शुक्ला, नितिन पांडेय आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
युवा समाजिक संस्था के कार्यालय पर हुई सभा में जितेंद्र करौसिया, सोनू अहिरवार, सुनील, विक्की, अर्जुन, मोनू, हेमंत, बलवीर, मनीष, कल्लू, बंटी आदि ने बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय निषाद रायकवार समाज रक्षा संगठन की सभा में बाल ठाकरे के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया। इस मौके पर आर डी राना, मूलचंद्र, फूलचंद्र रायकवार, बी आर निषाद, बट्टा गुरु, हेमंत कोरी, गोविंद सिंह रायकवार, जे पी पेंटर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed