{"_id":"23710","slug":"Jhansi-23710-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता नहीं! रबी में भी मिलेगी सस्ती खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंता नहीं! रबी में भी मिलेगी सस्ती खाद
Jhansi
Updated Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। डीएपी व एनपीके के दामों में वृद्धि भले कर दी गई हो, लेकिन इसका असर फिलहाल दिखाई नहीं देगा। खरीफ में पुरानी दर की खाद बिकने के बाद भी इतना स्टाक रहेगा कि उसे रबी में बेचा जा सके।
जिले में खरीफ सीजन के दौरान चार हजार मीट्रिक टन डीएपी व एनपीके की आवश्यकता पड़ती है। सरकार ने डीएपी की दर 910.60 पैसे प्रति बोरी से बढ़ाकर 1205.60 पैसे प्रति बोरी तथा एनपीके की दर 410.60 पैसे प्रति बोरी से बढ़ाकर लगभग 750 रुपये कर दी है। जिले में इस समय पुराने दर की 11282 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। मऊरानीपुर, भटपुरा, रेवन, अक्सेव, भंडरा, चुरारा, रानीपुर, उल्दन, खिसनी, लारौन, सकरार, नोटा, कुआगांव, मोंठ, पूछ, टोड़ी, पहाड़पुरा, चिरगांव, सेमरी, अमरगढ़, बमनुआ, धमना, मारकुआं, ढिपकई, एरच, करगुंवा खुर्द, बामौर, अस्ता, खड़ैनी, भदरवारा, बबीना रुरल, रसोई, बैदोरा, बड़ागांव, भोजला, अंबावाय, कटेरा, पालर, खैलार, रक्सा, राजापुर, तालौड़, साकिन, भस्नेह, घुरैया, हैवतपुरा, पंडवाहा, टहरौली, टोड़ी फतेहपुर, इस्किल, ककरबई, नारायणपुरा, घनौरा, हंसारी, कोछाभांवर एवं फुटेरा स्थित सहकारी समितियों द्वारा सहकारी बैंक में जमानत राशि जमा करने पर 1228 मीट्रिक टन डीएपी एवं 1233 मीट्रिक टन एनपीके पहुंचा दी गई हैै।
सहायक निबंधक सहकारिता एके पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी ने खरीफ सीजन में पुराने दर की 4700 मीट्रिक टन खाद समितियों के माध्यम से वितरित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी जिले में पुराने दर की 6582 मीट्रिक टन खाद बच जाएगी, जिसे इसी दर पर रबी सीजन में बांटा जाएगा।