{"_id":"23697","slug":"Jhansi-23697-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर्व पर चलेंगी स्पेशल बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर्व पर चलेंगी स्पेशल बसें
Jhansi
Updated Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों को घर आने- जाने में साधनों की परेशानी नहीं होगी। परिवहन निगम मंगलवार से स्पेशल बस सेवा संचालित कर रहा है। यह सेवा छह दिनों तक यानी पांच अगस्त तक मिलेंगी।
झांसी से दिल्ली, कानपुर, महोबा, उरई, इलाहाबाद समेत अन्य रूटों के लिए बसें उपलब्ध होंगी। रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 1800 किलोमीटर की दूरी तय करने पर चालक एवं परिचालक को 600 रुपये तथा इसके अतिरिक्त सफर करने पर प्रति किलोमीटर पचास पैसे की दर से भुगतान किया जाएगा।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कैलाश राम ने बताया कि अक्सर बड़ा पर्व पड़ने पर चालक एवं परिचालक छुट्टी ले लेते हैं। इससे बसों को संचालित करने में परेशानी होती है। ऐसे में कर्मचारियों का उत्साह कम न हो इसके लिए उन्हें विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करायी जा सकें। गौरतलब है कि झांसी में 82 और उरई में 52 बसें हैं।