फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   9th class student Aditi became District Magistrate for a day

Jhansi News: नौवीं की छात्रा अदिती बनी एक दिन की जिलाधिकारी

Wed, 09 Oct 2024 04:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
9th class student Aditi became District Magistrate for a day
मिशन शक्ति अभियान के तहत दिया गया प्रतीकात्मक दायित्व
विज्ञापन

फोटो----
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की नौवीं की छात्रा अदिती साहू को मंगलवार को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। कुर्सी पर बैठने के बाद बालिका ने दो मामलों में एसडीएम को कार्यवाही के निर्देश दिए।

डीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद छात्रा अदिती ने पद के दायित्वों के निर्वहन की जानकारी ली। इसके अलावा फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। बालिका के सामने आए राजस्व कर्मी की पेंशन व पूर्व सैनिक के जमीन के पट्टे के मामले में एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। इस दौरान छात्रा अदिति ने कहा कि वह डीएम की कुर्सी पर बैठकर वह गर्व महसूस कर रही है। भविष्य में यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनना चाहती है। साथ अन्य बालिकाओं से अदिती ने कहा कि वह पढ़-लिखकर अच्छे पदों पर आसीन हों और समाज, देश, महिलाओं और बच्चों की सेवा करें, जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही अधिकारियों से महिलाओं व बच्चों के साथ समानता का व्यवहार करने का अनुरोध किया। इससे पहले डीएम अविनाश कुमार व अन्य अधिकारियों ने बालिका का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अपर नगर मजिस्ट्रेट गौरव आर्या, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, सूरज प्रसाद राजकीय इंटर कालेज की प्रधानाचार्या नीति चौहान, प्रवक्ता आसमा खान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed