फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   96 corona posative in jhansi

96 कोरोना पॉजिटिव मिले, 12 दिनों बाद नहीं हुई कोई मौत

Sat, 26 Sep 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
96 corona posative in jhansi
96 corona posative in jhansi
झांसी। जिले में कोरोना वायरस का तेजी से ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 96 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार के करीब पहुंच गया है। वहीं, 12 दिनों बाद शुक्रवार को किसी की कोविड से जान न जाने से थोड़ी राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

झांसी में कोरोना वायरस तेजी से अपने पांव पसारता जा रहा है। रोज काफी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को 2859 सैंपलों की जांच की गई। इनमें आरटी-पीसीआर के 436, ट्रू नेट के 35 और एंटीजन के 2388 नमूने शामिल हैं। इन सैंपलों की जांच में 96 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, राहत भरी खबर ये रही कि शुक्रवार को कोविड से किसी की भी मौत नहीं हुई। जबिक, यह संक्रमण पिछले 12 दिनों से लगातार संक्रमित मरीजों की जान ले रहा था। इससे हड़कंप की स्थिति बनी हुई थी और लोग सहमे हुए थे। अब झांसी में संक्रमितों की संख्या 6978 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 145 है। मौजूदा समय में जिले में 952 एक्टिव केस बने हैं।
विज्ञापन

34 की हालत बनी हुई गंभीर
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमि 34 मरीजों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर इन मरीजों की सेहत पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही हर संभव इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed