फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आज से निरस्त रहेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस,,,,-Lalitpur

आज से निरस्त रहेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस,

Thu, 13 Dec 2018 06:23 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
आज से निरस्त रहेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस,,,,-Lalitpur
train - फोटो : amar ujala

कोहरे के मद्देनजर झांसी से लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी 13 फरवरी से नहीं चलेगी। इस ट्रेन में बुंदेलखंड के प्रतिदिन पांच सौ से अधिक यात्री कानपुर और लखनऊ की तरफ सफर करते हैं, इससे उनकी परेशानी बढ़ना तय है। वहीं, रेल प्रशासन ने भी विकल्प के रूप में कोई अतिरिक्त इंतजाम नहीं किया है।

विज्ञापन


झांसी से लखनऊ के बीच चलने वाली 11109/11110 इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक मानी जाती है। मगर, कोहरे में इस ट्रेन का संचालन बुरी तरह बिगड़ जाता है। इस कारण रेल प्रशासन ने इस ट्रेन को 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त कर दिया है। दरअसल, यह ट्रेन झांसी से सुबह 6.15 बजे और वापसी में लखनऊ से 4.40 बजे चलती है। इस ट्रेन में एक तो आरक्षण आराम से मिल जाता है और दूसरा सुबह रवाना होकर रात में वक्त पर वापस लौट आती है। बुंदेलखंड के लोग जो कानपुर और लखनऊ की तरफ सफर करते हैं, वह इसी ट्रेन का लाभ लेते हैं। दूसरी ट्रेनों में आरक्षण मिलना भी मुश्किल रहता है और जनरल कोचों में भीड़ भी अधिक रहती है। इसकारण इस ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ना तय है।
विज्ञापन


यह ट्रेनें भी रहेंगी रद्द
13 दिसंबर से 15 फरवरी तक झांसी से कोलकाता के बीच चलने वाली 11105/11106 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस का संचालन भी रद्द रहेगा। यह गाड़ी झांसी से रविवार और कोलकाता से बृहस्पतिवार को चलती है। साथ ही जबलपुर से नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन चलने वाली 12191/12192 श्रीधाम एक्सप्रेस बुधवार को जबलपुर और नई दिल्ली से बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी। ग्वालियर से बरौनी के बीच प्रतिदिन चलने वाली 11124/11123 ग्वालियर बरौनी छपरा मेल ग्वालियर से सोमवार और बृहस्पतिवार तथा बरौनी से मंगलवार और शुक्रवार (सप्ताह में दो दिन) को नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed