{"_id":"613125688ebc3ec6342ec764","slug":"900-mobile-numbers-are-being-searched-for-the-robbers-of-pushpak-and-indore-express-jhansi-news-jhs2033668148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पक और इंदौर एक्सप्रेस के लुटेरों की तलाश हो रही 900 मोबाइल नंबरों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पक और इंदौर एक्सप्रेस के लुटेरों की तलाश हो रही 900 मोबाइल नंबरों में
विज्ञापन
झांसी। पुष्पक एक्सप्रेस और पटना इंदौर एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले लुटेरों की तलाश में जीआरपी ने घटनास्थल के आसपास टावरों से 3.50 लाख मोबाइल नंबरों की सूची इकट्ठा कर उसमें से 900 नंबर जांच के लिए निकाले हैं। सर्विलांस टीम छांटे गए नंबरों में से एक- एक पर संपर्क कर रही है। इससे पता किया जा रहा है घटना की रात संबंधित व्यक्ति की लोकेशन क्या थी। संतुष्ट उत्तर न मिलने पर उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक आरपीएफ और जीआरपी की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं हैं।
ट्रेन लुटेरों को पकड़ने के लिए जीआरपी अपनी कोशिशों को बढ़ाती जा रही है। जीआरपी ने पारीछा व सरसौखी स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्तों में जिस भी कंपनी के मोबाइल टावर थे उनसे संपर्क किया है। कंपनियों से घटना की रात सक्रिय साढ़े तीन लाख मोबाइल नंबरों की सूची ली है। इनमें 900 नंबर छांटे गए हैं जो घटनास्थल के आसपास ही सक्रिय थे। जीआरपी को उम्मीद है कि इन नंबरों पर संपर्क करने पर बदमाशों तक पहुंचने में मदद मिल सकेगी।
वहीं, जीआरपी ने शुरूआत में बदमाशों को पकड़ने के लिए उरई व झांसी में तीन- तीन टीमों का गठन किया था, जिनकी संख्या बढ़ाकर अब पांच-पांच कर दी गई है। यह टीमें घटनास्थल के आसपास क्षेत्रों में रहने वाले बदमाशों की सक्रियता पर नजर रख रही है। सेमरी, आटा, दतिया, एट के टोला प्लाजा से 100 घंटे की फुटेज निकलवाई गई है। फुटेज में बाइक वाली लाइन से गुजरी गाड़ियों को एक- एक कर छानबीन की जा रही है। लुटेरों का पता लगाने के लिए सबसे अधिक मदद सर्विलांस की ली जा रही है। पश्चिमी यूपी गई टीम ने मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ़्फरनगर, बागपत, बड़ौत, शामली समेत अन्य जिलों में बदमाशों की तलाश करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
- घटनास्थल के आसपास के टावरों से 3.50 लाख मोबाइल नंबर एकत्रित किए गए थे, जिनमें 900 नंबरों को चिह्नित कर उनकी जांच चल रही है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
मोहम्मद इमरान, एसपी जीआरपी।
यहां हुईं थीं घटनाएं
-----------------
- 23 अगस्त की रात बदमाशों ने उरई सेक्शन के सरसौखी स्टेशन आउटर पर 09322 पटना इंदौर एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ लूटपाट की थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने सिग्नल फेल करने के लिए उस पर गीली मिट्टी लगाकर कपड़ा बांध दिया था। हथियारों के बल पर बदमाश कई यात्रियों का कीमती सामान लूट ले गए थे। इनमें इंदौर के तुकोगंज निवासी दीपांशी तिवारी, पटना के सिरौनी निवासी अंजनी व बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी अनीता ने जीआरपी झांसी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों महिलाओं के गले से बदमाश मंगलसूत्र छीन ले गए थे जबकि इस ट्रेन में आरपीएफ स्क्वायड तैनात था।
- 24 अगस्त की रात बदमाशों ने पुष्पक एक्सप्रेस को पारीछा होम सिग्नल पर रोक कर यात्रियों के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने ट्रेन को रोकने के लिए यहां भी सिग्नल पर गीली मिट्टी से लिपटा कपड़ा बांधा था। बदमाशों ने खिड़की से हाथ डालकर महिला यात्री माधुरी चौधरी के कान का झुमका लूट लिया। इस ट्रेन में जीआरपी स्क्वायड तैनात था।