{"_id":"62474c07922a27479b76f00b","slug":"90-children-could-not-get-laptops-36-lakh-surrendered-jhansi-news-jhs217823046","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 बच्चों को नहीं मिल पाए लैपटॉप, 36 लाख सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 बच्चों को नहीं मिल पाए लैपटॉप, 36 लाख सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना से माता-पिता दोनों या किसी एक को खो चुके जनपद के 90 बच्चों को लैपटॉप बांटे जाने थे। इसके लिए सरकार ने समय पर 36 लाख रुपये की धनराशि भी उपलब्ध करा दी थी। बावजूद, वितरण नहीं हो पाया और इसके लिए मिले बजट को सरेंडर करना पड़ गया। फर्म की धोखेबाजी की वजह से बच्चे योजना के लाभ से वंचित रह गए।
लैपटॉप खरीद के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से अक्तूबर 2021 में निविदा फाइनल की गई थी। आपूर्ति का ठेका प्रतापगढ़ की एक फर्म को दिया गया था। फर्म लगातार आपूर्ति को टालती रही। 30 मार्च को लैपटॉप की आपूर्ति की गई। यहां उनकी जांच की गई तो वे मांग के अनुरूप क्षमता के नहीं पाए गए। इस पर सभी लैपटॉप लौटा दिए गए। जबकि, इसके लिए शासन से मिली 36 लाख रुपये की धनराशि को सरेंडर करना पड़ गया। अब बच्चों को लैपटॉप के लिए दुबारा इंतजार करना पड़ सकता है। विदित हो कि लैपटॉप कक्षा नवमी व उससे अधिक कक्षा में पढ़ने वाले 18 साल तक की आयु के बच्चों को दिया जाना है।
फर्म द्वारा जमा की गई की एक लाख रुपये की धरोहर राशि जब्त कर ली गई है। उसे काली सूची में भी डाला जा रहा है। अब दुबारा से शासन से धनराशि मांगी जाएगी। नए सिरे से खरीद प्रक्रिया होगी। इसके बाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
- नंदलाल सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी