फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: ₹9 lakh swindled through threats to circulate obscene photos

झांसी: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 9 लाख ठगे, व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करने के बाद शुरू हुई ब्लैकमेलिंग

Sat, 25 Jul 2026 02:49 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Updated Sat, 25 Jul 2026 02:49 AM IST
सार

साइबर जालसाज ने मोबाइल हैक कर धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर रिश्तेदारों और परिचितों को भेज दी जाएंगी।

विज्ञापन
Jhansi: ₹9 lakh swindled through threats to circulate obscene photos
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीपरी बाजार के खातीबाबा निवासी एक युवक से अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 9.26 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2025 में उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से लिंक भेजा गया था। उसने अनजाने में उस लिंक पर क्लिक कर अपनी कुछ जानकारी दर्ज कर दी। इसके बाद जालसाज लगातार फोन और संदेश भेजकर रुपये मांगने लगे। आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने उसका मोबाइल हैक कर लिया है और उसके संपर्क, फोटो व गैलरी का पूरा डेटा उनके पास है। उन्होंने धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर रिश्तेदारों और परिचितों को भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन

धमकियों से भयभीत होकर पीड़ित ने 9 जुलाई 2025 से 26 सितंबर 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में 9,26,888 रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों और यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि जिन बैंक खातों और यूपीआई आईडी में रकम भेजी गई है, उनकी पहचान कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed