फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   83 people came to know at the time of donating blood ... are victims of HIV, hepatitis

रक्तदान के समय 83 लोगों को पता चला... एचआईवी, हेपेटाइटिस के हैं शिकार

Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
83 people came to know at the time of donating blood ... are victims of HIV, hepatitis
झांसी। जब रक्तदान करने पहुंचे, तब झांसी के 83 लोगों को पता चला कि वो एचआईवी, हेपेटाइटिस और सिफलिस जैसी बीमारियों का शिकार हैं। इसके बाद इन लोगों को रक्त नष्ट कर दिया गया। इनमें अधिकांश युवा हैं, इनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच में है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में भर्ती कई मरीजों को रोजाना रक्त की जरूरत पड़ती रहती है। एचआईवी, थैलेसीमिया, विकलांग, कैदी, असाध्य रोगियों, आकस्मिक मरीजों आदि को बिना डोनर के रक्त दिया जाता है। जबकि, दूसरे मरीजों का कोई परिचित व्यक्ति रक्तदान करता है तो संबंधित यूनिट का रक्त बदलकर दे दिया जाता है। इससे पहले रक्त की जांच भी होती है। मेडिकल कॉलेज के वित्तीय वर्ष 2021-22 के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल 8000 यूनिट रक्त ब्लड बैंक में एकत्रित हुआ। इसमें हेपेटाइटिस बी के सर्वाधिक 64 मरीज मिले हैं। जबकि, हेपेटाइटिस सी के तीन और एचआईवी और सिफलिस के दो-दो मरीज मिले हैं। वहीं, वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला अस्पताल में 1338 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ। इसमें हेपेटाइटिस बी के 10 और हेपेटाइटिस सी व सिफलिस के एक-एक रोगी मिला है। इसके बाद उनके द्वारा दिए गए इस रक्त को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

वायरस से होता है हेपेटाइटिस
झांसी। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एमएल आर्या ने बताया कि हेपेटाइटिस बी और सी बीमारी वायरस से होता है। ये बीमारी संक्रमित व्यक्ति का खून चढ़ने से, संक्रमित व्यक्ति से शारीरिक संबंध बनाने या फिर गर्भवती महिला से उसके बच्चे को होता है। ये वायरस हमेशा शरीर में रहता है। जब वायरस सक्रिय हो जाता है, तो लिवर डैमेज कर देता है। वहीं, सिफलिस बीमारी रक्त के जरिए दूसरे व्यक्ति में फैलती है। हालांकि, ये दवाओं से ठीक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed